तिकुनियां-खीरी। मां भगवती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में युवा छात्र संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें संघ के जिला प्रचारक ने बच्चों को प्रेरक कहानी सुनाई और अनुशासन व लक्ष्यों पर बातचीत की।
शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक आजाद ने कॉलेज के गुरुगोविंद सिंह हाल में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संघटन है,संघ ने देश मे राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करते हुए भारतीय संस्कृति और पहचान की रक्षा व पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ ने भारत को एक समर्थ और परम वैभवशाली रास्ट्र बनाने के लिए पंच परिवर्तन के लक्ष्य पर भी विचार व्यक्त किए। जिला प्रचारक ने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी सुनाई और अनुशासन और लक्ष्य पर बच्चों से बातचीत की।इस अवसर पर कमेटी के पंकज मिश्रा,संतोष कुमार मिश्रा, कृष्णा सिंह, विनोद निषाद, खंड प्रचारक योगेंद्र, प्रिंसिपल विकास मिश्रा सहित तमाम छात्र छात्राएं भी मौजूद रही।


Post a Comment