Top News

मानसून सत्र में दुधवा टाइगर पार्क के ग्रीन सोल्जर हर स्थित से निपटने के लिए तैयार

 

बेलरायां खीरी-विगत कई दिनों से हो रही बारिश के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के कई वन क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति बनी हुई। मानसून सत्र में इस प्रकार की स्थितियॉ लगभग प्रतिवर्ष रहती हैं, परंतु इस बार निरंतर बारिश होने की वजह से जिन क्षेत्रों में कभी जलभराव नहीं रहता था, उन क्षेत्रों में भी जलभराव है। श्री जगदीश आर0 उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के निर्देशन में हालांकि मानसून सत्र की इस प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व से सशक्त तैयारियॉ सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारी/कर्मचारी निरंतर वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध संसाधनों की सहायता से पेट्रोलिंग/मानीटरिंग कर रहे हैं। आकस्मिक स्थितियों के निपटने हेतु प्रभागीय स्तर से क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन रेंज के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा भी तत्परतापूर्वक निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। विपरीत स्थितियों में भी दुधवा के ग्रीन सोल्जर्स वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में निरंतर तत्पर हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post