पहला मुकाबला रुद्रपुर, उत्तराखंड और खैरीगढ़ बी की टीमों के बीच खेला गया। खैरीगढ़ बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 अंक हासिल किए, जबकि रुद्रपुर की टीम 24 अंक ही बना सकी। इस तरह खैरीगढ़ बी ने 31 अंकों के अंतर से मुकाबला जीत लिया।
गौरतलब है कि सिंगाही कस्बे में बामन द्वादशी महोत्सव पिछले 92 वर्षों से मनाया जा रहा है। महोत्सव के अवसर पर कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजन की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। इस वर्ष टूर्नामेंट का शुभारंभ थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, भाजपा नेता सुनील बत्रा, पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, सभासद रामनरेश गुप्ता, शौकत अली, राहुल गुप्ता, टूर्नामेंट उपाध्यक्ष प्रमोद दिवाकर, महामंत्री महेश कश्यप, तुषार पाण्डेय, इमरान खां सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment