Top News

समाधान दिवस में 40 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

 

निघासन-खीरी। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी यदुवीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में सबसे अधिक 15 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की छह, आपूर्ति की नौ, नगर पंचायत की चार, पशु चिकित्सा और विकास विभाग की दो-दो तथा चकबंदी और सिंचाई विभाग की एक-एक शिकायत दर्ज हुई।

एसडीएम यदुवीर सिंह ने अधिकारियों से शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार निस्तारण करने को कहा। उन्होंने फरियादियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने और मौके पर निस्तारित होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post