Top News

सिंगाही नगर पंचायत में तड़के सफाई निरीक्षण: प्रभारी E.O. दिनेश शुक्ला ने वार्डों का लिया जायजा

सिंगाही खीरी। सिंगाही नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला ने बुधवार सुबह तड़के औचक निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने सफाई नायक सुरेंद्र सिंह के अधीन आने वाले वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, कचरा उठान और अन्य समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


प्रभारी E.O. ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना प्राथमिकता है। रोजाना सुबह सफाई कार्य समय से हो और कहीं भी कचरा जमा न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की।

निरीक्षण के दौरान वार्ड नं 5 के सभासद राहुल गुप्ता मौजूद रहे। सभासद गुप्ता ने वार्ड की प्रमुख समस्याओं से प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया और निस्तारण की मांग की।

दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि सफाई कर्मियों में जवाबदेही बनी रहे और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post