Top News

मोहाना का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ी

तिकुनियां(लखीमपुर खीरी)।
बार्डर पर बह रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को बाढ़ का भय सताने लगा है। सिंचाई विभाग द्वारा नदी को रोकने के लिए  करोड़ों की योजनाएं विफल ही सावित हुई है।
एक दशक से अधिक समय से सीमा पर विनाशलीला मचाती आ रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से जसनगर के बाशिंदों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। बंधे के उत्तर बसे गांव के संतोष,गोवर्धन,शिव भगवान, राजकुमार,जीवन,रामवृक्ष सहित दर्जनों घरों पर बाढ़ का खतरा मड़रा रहा है। 
गांव निवासी श्रीकिसन मौर्य,राजीव खत्री,उमराव और रामशरन ने बताया कि नदी की विनाशलीला को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बंधा और रेलवे ट्रैक को भी खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नेपाल की नदियां सीधे मोहाना में आकर मिलती है जिसके चलते मोहाना भारतीय सीमा में जमकर उत्पात मचाती आ रही है और इसे रोकने के किए गए अभी तक सभी प्रयास सफल नही हुए हैं।
मोहाना नदी की विनाशलीला के चलते करीब 14 वर्ष पहले  तिकुनियां गांव,सूरतनगर,उमेश नगर,रामनगर संकल्पा,अनूपनगर सहित कई मजरे नदी की कटान के भेंट चढ़ गए थे। सैकड़ो हेक्टेयर भूमि भी नदी में समा चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post