निघासन -खीरी-निघासन क्षेत्र के शारदा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है जिसकारण ग्रामीणों को दिन प्रतिदिन खतरा बढ़ने लगा है। यहां तक गांवों को जाने वाले मुख्य सड़कों पर बाढ़ का पानी चलने के कारण विभिन्न संकटों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं जानवरों के चारे का भी संकट पैदा हो गया है।
मालूम हो की बनबसा बैराज से निरंतर छोड़े जाने वाले पानी से पुरेना, रानीगंज, खमरिया,लालबोझी,मदनापुर ,बैलहा तमोलिन पुरवा, जीत पुरवा सहित दर्जनों गांव बाढ़ के चपेट में आ गये है। वहीं इस बाढ़ से ग्रामीणों को राशन से इलाज तथा जानवरों के चारे का भी संकट पैदा हो गया है। निघासन से बैलहा जाने वाले डामर रोड तमोलिन पुरवा मार्ग पर बाढ़ का पानी चलने के कारण आवागमन बाधित होंने लगा है। वरिष्ठ पत्रकार शिव आसरे गुप्ता

Post a Comment