Top News

सीओ ने‌ पकड़ी अवैध बालू खनन की ट्राली


 


निघासन-खीरी। थाना क्षेत्र में रहे अवैध खनन के मामले में शोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में हमेशा सुर्खियां में रहने के बाद इस पर विराम लगाने के लिए सीओं निघासन ने कमर कश ली हैं।खनन माफिया रात के अंधेरे में धरती माता के सीने को बेहद बेरहमी से चीरने का काम कर रहे थे।मुखबिर की सूचना पर सीओ ने अवैध खनन कर कस्बा निघासन में सत्तापक्ष में ऊंची पहुंच रखने वाले एक शख्स के वहां लाई जा रही 

रही एक ट्रेक्टर ट्राली में बालू भरकर लाई जा रही विगत 21अगस्त की रात में पकड़ी गई जो मौक़े पर कागज़ात न होने की स्थिति पर थाना निघासन में खड़ी करवा कर विधिक कार्रवाई की गयी हैं, जानकारी के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाकर खनन सरग़ना बब्लू नामक व्यक्ति भागने में सफल रहा।

ज्ञातव्य हैं,कि प्राकृतिक सौंदर्य जल और वन संसाधन से परिपूर्ण इस तराई क्षेत्र को खनन माफिया की नजर लग गई थी।जिससे अवैध खनन की ज्यादा शिकायतें दूरभाष पर अधिकारियों के पास होने लगी थी।तब खनन माफिया व इनके प्यादें रात भर थाने की परिक्रमा करते देखे गए।फिर गांधी जी के सहारे होकर खनन माफिया सारे पेतरे व कलाकारी करने में कोई कोताही नहीं बरती।प्रशासन का ऐसा डण्डा चला कि खनन माफियाओं की कलाकारी धरी की धरी रह गई।इस संबंध में सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया हैं कि नियम के विपरित जो कार्य करेगा उसको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post