Top News

ट्रेक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे एसडीएम यदुवीर, बांटे लंच पैकेट

 

निघासन-खीरी। बुधवार को एसडीएम यदुवीर सिंह ट्रेक्टर पर सवार होकर बाढ़ ग्रस्त गांव पुरैना पहुंचे। इससे पहले उन्होंने बाढ़ चौकी लुधौरी का जायजा लिया। लुधौरी के मजरा नया पुरैना व पुराने पुरैना में बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया है। सुबह करीब दस बजे ट्रेक्टर पर सवार होकर एसडीएम गांव पहुंचे। तहसील अमले के साथ प्रत्येक घर जाकर लंच पैकेट बांटे व बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुये बताया कि बाढ़ से चिंता करने की जरुरत नहीं है। तहसील प्रशासन उनके सुख दुख में शामिल रहेगा। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव, लेखपाल श्वेता सिंह, आपता मित्र रवि तिवारी समेत मेवालाल, रामकिशोर, उमेश कुमार, ब्रम्हादीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post