Top News

मगरमच्छ के किसान को नदी में खींचे जाने के बाद NDRF ने शुरू किया तलाशी अभियान जौराहा नदी में किसान रमेश सिंह की तलाश जारी, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

 


सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। बुधवार सुबह मांझा गांव के पास जौराहा नदी में भैंसों को पानी पिलाने गए किसान रमेश सिंह को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसान की तलाश शुरू कर दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिंगाही प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मामले की पूरी जानकारी अधिकारियों को भेजी। प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता के बाद अधिकारियों के निर्देश पर NDRF की टीम मांझा गांव पहुंची और जौराहा नदी में तलाशी अभियान शुरू किया।

NDRF के जवान नाव की मदद से नदी में किसान रमेश सिंह की तलाश कर रहे हैं। नदी का जलस्तर और तेज बहाव तलाशी अभियान में चुनौती बना हुआ है। हालांकि, अभी तक किसान का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भी नदी के आसपास मौजूद रहकर राहत एवं बचाव दल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post