Top News

निघासन ईओ दिनेश शुक्ल ने संभाला सिंगाही नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में निघासन के अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ल ने सिंगाही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।
गौरतलब है कि इससे पहले सिंगाही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार निघासन के एसडीएम राजीव निगम के पास था। उनके तबादले के बाद यह पद करीब 15 दिनों से रिक्त चल रहा थानगर विकास विभाग की ओर से निघासन के अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ल को सिंगाही नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का आदेश जारी किया गया।
आदेश के बाद दिनेश शुक्ल ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

Post a Comment

Previous Post Next Post