Top News

सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई

निघासन। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पूर्व सांसद एवं सामाजिक न्याय की संघर्षशील आवाज़ रहीं वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल ने फूलन देवी के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन सामाजिक विषमता, शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान की।
चौधरी हिमांशु पटेल ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के सम्मान की पक्षधर रही है। फूलन देवी के संघर्ष और साहस से समाज को प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, मनोज पाण्डेय, रामनारायण वर्मा, असगर अली, राजेश वर्मा, हर्षित वर्मा, सरजीत यादव, अनुज वर्मा, सचिन वर्मा, मुन्नू लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने फूलन देवी के विचारों एवं संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post