सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के मांझा निवासी रमेश सिंह बुधवार को अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए जौराहा नाले के पास गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद बलविंदर सिंह और राजू सिंह के सामने मगरमच्छ रमेश सिंह को नदी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को ही मांझा पहुंच गई थी और नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। पूरे दिन चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद रमेश सिंह का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद गुरुवार को दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एनडीआरएफ टीम ने रमेश सिंह का शव बरामद कर लिया।
शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment