पलिया (लखीमपुर खीरी)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के स्टेट फार्म के पास ग्राम कृष्णानगर की सीमा से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ के बाद दोनो की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसवंत सिंह तथा रविन्द्र सिंह उर्फ टीटू पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी ग्राम रानीनगर मिर्चिया, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। दोनों थाना सम्पूर्णानगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/2026, धारा 2(ख)(i)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत वांछित थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के विरुद्ध थाना सम्पूर्णानगर में पॉक्सो एक्ट, बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एमवी एक्ट सहित कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रविन्द्र सिंह उर्फ टीटू के खिलाफ भी मुकदमा अपराध संख्या 49/2026, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस का मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह, उपनिरीक्षक संजीत तिवारी, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र मिश्रा, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, उमेश वर्मा, टिंकू प्रजापति तथा आशीष कन्नौजिया शामिल रहे।
Post a Comment