Top News

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। तिकुनियां पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार सुबह कब्रिस्तान क्षेत्र से की गई।
कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत सूरतनगर के मजरा नयापुरवा निवासी गुरविंदर सिंह ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस ने गुरविंदर सिंह को तिकुनियां कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
रिपोर्ट:-संतोष मिश्रा, तिकुनियां

Post a Comment

Previous Post Next Post