Top News

भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, अजय मिश्र 'टेनी' ने किया माल्यार्पण व पौधारोपण

लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को जनपद में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा संसदीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके उपरांत उन्होंने सदर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में पौधारोपण भी किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित और सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। उनके विचारों और आदर्शों पर चलकर जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विशाल वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रवादी चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष देववृत चड्ढा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, अंबरीश सिंह, आचार्य संजय मिश्रा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post