निघासन (लखीमपुर-खीरी)। उत्तर खीरी नार्थ निघासन रेंज के अंतर्गत सोमवार को नौरंगाबाद में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने आम का पौधा रोपकर किया।
इस अवसर पर विधायक ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधे रोपण अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता की अपील की।
वन महोत्सव में उत्तर खीरी नार्थ निघासन के रेंजर भूपेंद्र चौधरी ने वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान की जानकारी दी और सभी से लगाए गए पौधों की देखभाल करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में नौरंगाबाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नेकू अवस्थी, आईटीआई कॉलेज के अध्यापक एवं विद्यार्थी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Post a Comment