तिकुनियां( लखीमपुर-खीरी)
प्राथमिक शिक्षक संघ के होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशियों का संपर्क भी जोर पकड़ रहा है। शिक्षक भी ऐसा अध्यक्ष बनाने को है जो समस्याओं को स्थानीय स्तर से लेकर जनपद स्तर पर प्रमुखता से उठा सकें।
बैठकों के क्रम में एक बैठक खैराना में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सभी ने एक मत होकर अध्यक्ष पद हेतु मधुरेश शुक्ल एवं मंत्री हेतु सूरज जी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मधुरेश शुक्ल ने सभी को आश्वस्त किया कि अध्यापकों का अहित किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा ।अध्यापकों की मांगों को पूरा कराने में किसी भी लेवल तक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मीटिंग में आए सभी अध्यापकगणों का आभार व्यक्त किया।
Post a Comment