मझगई/निघासन-खीरी। कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पहले से विवादों में घिरे आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) बेलरायां के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया भी विवादों के घेरे में आ गई। नामांकन के दौरान महिलाओं ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए प्रबंधक पर पक्षपात और मनमानी का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकी, जिसमें विभिन्न पदों के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
महिलाओं का आरोप था कि सीएलएफ प्रबंधक शिक्षा शुक्ला ने नामांकन से पहले यह शर्त रख दी कि केवल वही सदस्य चुनाव लड़ सकेंगी, जिनकी बैठकों में 75 प्रतिशत उपस्थिति रही हो। विरोध करने वाली महिलाओं का कहना था कि यह शर्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की निर्धारित चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है और इससे कई पात्र महिलाओं को चुनाव से बाहर करने की कोशिश की जा रही थी।
विरोध बढ़ने पर मौके पर मौजूद महिलाएं आमने-सामने आ गईं और काफी देर तक बहस होती रही। स्थिति बिगड़ती देख प्रबंधक को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। हालांकि पूरे समय माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एसडीएम निघासन को ज्ञापन देकर बीएमएम सुनील कुमार और सीएलएफ प्रबंधक शिक्षा शुक्ला पर चुनाव को प्रभावित करने की आशंका जताई थी, लेकिन इसके बावजूद नामांकन के दौरान एनआरएलएम का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं रहा। उनका कहना है कि प्रशासनिक निगरानी के अभाव में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
उधर, सीएलएफ प्रबंधक शिक्षा शुक्ला ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार कराई गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए आठ नामांकन प्राप्त हुए हैं, लेकिन किस प्रत्याशी ने किस पद के लिए नामांकन किया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।
वहीं, सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अभिजीत कौर और सुमन यादव ने नामांकन दाखिल किया है। प्रत्याशियों
Post a Comment