Top News

जलभराव से तालाब बनी सड़क, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

निघासन (लखीमपुर खीरी)। ग्राम पंचायत सोहरिया में बरसात के बाद मुख्य सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। नालियों की समय पर सफाई न होने से सड़क पर पानी भर गया है, जिससे पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण अरविंद ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है और छोटे बच्चों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। सड़क पर फैला गंदा पानी स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सड़क से जलभराव हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बरसात के पूरे मौसम में लोगों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रिपोर्ट : शिव आसरे गुप्ता, मझगई

Post a Comment

Previous Post Next Post