निघासन(लखीमपुर खीरी)।
मोहर्रम के बीसवें के अवसर पर हसन-हुसैन की याद में लुधौरी में शुक्रवार को पारंपरिक ताजिया जुलूस मातमी माहौल में निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और या हुसैन की सदाओं के बीच विभिन्न गांवों से आए ताजियों को श्रद्धापूर्वक लुधौरी स्थित कर्बला तक ले जाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
ताजिया जुलूस में क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों ने भाग लिया। कर्बला परिसर में विशाल मेले का आयोजन भी किया गया, जहां विभिन्न प्रकार की दुकानें सजीं और बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का आनंद लिया। पूरे दिन मेले में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। निघासन कोतवाल गोपाल नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते ताजिया जुलूस एवं मेला शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।
Post a Comment