Top News

सड़क हादसे में पिता खोने वाले दो बच्चों के लिए मसीहा बने पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा

निघासन(लखीमपुर खीरी)। सड़क दुर्घटना में पिता को खो चुके दो मासूम बच्चों के लिए पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा सहारा बनकर आगे आए हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के गांव बंगलहा तकिया निवासी दीपू पाल की बीते वर्ष 8 नवंबर को सिंगाही रोड पर हुए सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा छिन जाने से उनकी पत्नी कन्यावती बीमार रहने लगीं, जबकि आर्थिक तंगी के कारण दोनों बच्चों की पढ़ाई भी बीच में छूट गई। गांव के लोगों से इस परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शुक्रवार को अपने पुत्र डॉ. अर्पित कुशवाहा को पीड़ित परिवार के घर भेजा। इस दौरान उन्होंने परिवार को ₹10,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तथा बच्चों की शिक्षा में आगे भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post