Top News

निघासन: 4 दिन से लापता वृद्धा का शव सरयू नदी में मिला, परिवार में कोहराम

निघासन (लखीमपुर खीरी)। सिंगाही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की चार दिन से लापता वृद्ध महिला का शव सरयू नदी में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लालपुर गांव निवासी करीब 65 वर्षीय कामिनी देवी, पत्नी श्याम बिहारी, 25 जुलाई की शाम घर से किसी काम से निकली थीं। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सिंगाही पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई थी।
बुधवार को निघासन कोतवाली क्षेत्र में मोटे बाबा के पास सरयू नदी में एक वृद्ध महिला का शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान कामिनी देवी के रूप में की।
मृतका के पुत्र आलोक कुमार ने बताया कि मां के अचानक लापता होने के बाद पूरा परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था, लेकिन चार दिन बाद शव मिलने से सभी सदमे में हैं।
निघासन एसएचओ गोपाल नारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। महिला सिंगाही थाना क्षेत्र की है जो कि चार दिनो से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज है

Post a Comment

Previous Post Next Post