मैगलगंज(लखीमपुर खीरी)।
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मितौली उपजिलाधिकारी संतदास पवार एवं क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव ने बाबा पारसरनाथ मढ़िया घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।
Post a Comment