Top News

सिंगाही के अनुभव सोनी बने मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल 2026

         अनुभव सोनी
लखीमपुर-खीरी। जिले के छोटे से कस्बा सिंगाही के युवक अनुभव सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल 2026 का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आर.के. फैशन इवेंट्स के तत्वावधान में देहरादून स्थित होटल एल्सी में आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन देवभूमि यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड तथा श्री राधारानी ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन एवं यूनिवर्सल इंडिया के सहयोग से किया गया।
सिंगाही कस्बे के ज्वैलर्स अनिल सोनी के पुत्र अनुभव सोनी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का दिल जीता और वर्ष 2026 के मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल फेम का खिताब हासिल किया है। विजेता घोषित होने पर उन्हें ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अनुभव ने हाल ही में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। वह अपनी बहन शिवानी सोनी, जो दिल्ली से ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सिंगाही में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं तथा युवतियों को प्रशिक्षण भी देती हैं, के साथ उनके कार्य में सहयोग करते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन केइरा शर्मा और रोहन कर्णवाल के निर्देशन में किया गया। अनुभव की इस सफलता पर परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post