सिंगाही, खीरी। उप जिला अधिकारी निघासन एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिंगाही राजीव निगम ने वार्ड नंबर 12 मोहल्ला पूरब टोला स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
एसडीएम राजीव निगम ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी भेंट की।
मंदिर दर्शन के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीएम का स्वागत किया। वार्ड के निवासियों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की।
Post a Comment