Top News

ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया सामूहिक भंडारा

निघासन-खीरी। ज्येष्ठ माह के  अंतिम शनिवार को निघासन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 138 निघासन विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
पूजन के बाद क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
भंडारे में झंडी स्टेट के राजा राजेश्वर सिंह,एसडीएम राजीव निगम,सिंगाही के पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, , वरिष्ठ नेता सुनील बत्रा, अरविंद सिंह संजय, दयाशंकर मौर्य, सी ए अंशुल दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, विनोद लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सेंगर ,देवेंद्र कुमार पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, आनंद चतुर्वेदी, संदीप , डॉ. रक्षपाल लोधी, वेदराम चौहान, सतीश लोधी, राजकुमार सिंह सहित 138 निघासन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस में सभी लोगों का आयोजक  अंशुल दीक्षित की ओर से आभार प्रकट किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post