तिकुनियां। बिजली कटौती से परेशान ग्रामिणो व किसानों का गुस्सा उतरकर सड़कों पर आ गया और सैकड़ो की संख्या में किसानों ने पावर हाउस पहुंचकर रात और दिन की कटौती का विरोध किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ निशांत ने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसानों ने कहा की ओवरलोडिंग और रोस्टिंग के चलते बिजली काटी जाती है। पूछने पर बताया जाता है ट्रांसफॉर्मर दग जाएगा जिसके चलते कटौती होती है। जब तक दस एमबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लग जाता तब तक हम लोग पावर हाउस पर ही बैठेंगे।
बीते एक सप्ताह से लगातार रात की कटौती से नाराज किसानों ने शनिवार को पावर हाउस पहुंचकर अपना कड़ा विरोध प्रकट किया। ग्राम पंचायत गुलरिया पत्थर शाह के जगदीप सिंह जग्गा ने कहा बीते एक सप्ताह से 20-20 मिनट बिजली आती है और जाती है शुक्रवार की रात में मोहर्रम के चलते पूरी रात बिजली गायब रही लोग प्रचंड गर्मी में बिलबिलाते रहे बंजरिया निवासी मंजीत सिंह ने कहा उनके गांव में तीन दिन से ट्रांसफार्मर फुका पड़ा है बराबर पावर हाउस के जेई दिलीप पटेल को फोन करते रहे आज 3 दिन हो गए हैं फोन नहीं उठा रहे हैं। लोग अंधेरे में जीने को मजबूर है। किसान नेता जयमल सिंह ने बताया जब तक पावर हाउस पर 10 एमबीए का ट्रांसफर लग नहीं जाता तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे।
Post a Comment