Top News

बम्हनपुर और ब्लैक पैंथर क्वाटर फाइनल में, सचिन-कृष्णा बने मैन ऑफ द मैच

तिकुनियां, खीरी। ऐपजा द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो प्री क्वाटर फाइनल खेले गए। जिसमें बहम्मनपुर इलेवन औऱ ब्लैक पैंथर ने मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
पहले मैच में शिवनील स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बम्हनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवरों में 6 विकेट खोकर 70 रन बनाए जिसमे सचिन की 47 रन की पारी शामिल रही। हिमांशू ने 3 और सीटू ने 2 विकेट लिए। जबाब में उतरी शिवनील स्ट्राइकर की टीम दस ओवरों में 66 रन ही बना सकी। जिसमे परितोष ने 27 और अमर ने 12 रन का योगदान दिया। बम्हनपुर के लिए कबीर व सचिन ने दो दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच सचिन को मुख्य अतिथि डॉ तनवीर अहमद ने ट्रॉफी प्रदान की।
दूसरे मैच में गौरव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 6 विकेट खोकर 79 रन बनाए। जिसमे विराट ने 44 रन बनाए। ब्लैक पैथर के लिए मोहित ने 3 विकेट लिए। जबाब में उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने एक विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। इस मैच में कृष्णा ने 42 और बंटी ने 19 रन बनाए। मैन आफ द मैच कृष्णा को मुख्य अतिथि पंकज चचड़ा ने ट्राफी प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post