Top News

सोमवार तक का अल्टीमेटम, फिर होगा चक्का जाम

तिकुनियां। बिजली विभाग की लापरवाही और अघौषित कटौती को लेकर ग्रामीण व किसान शनिवार से धरने पर डटे हुए हैं। धरने को कई संगठनों का समर्थन मिल गया है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरने का ऐलान कर दिया और पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग की अघौषित कटौती व रोस्टिंग को लेकर ग्रामीणों व किसानों का गुस्सा धरने के रूप में फूट पड़ा। इस धरने में नगर व्यापार मंडल कंछल गुट, भारतीय किसान यूनियन क्रांति गुट और भारतीय सिख संगठन का भी समर्थन इस धरने को मिलने से यह धरना बड़ा रूप ले सकता है। टिकैत गुट के विधानसभा अध्यक्ष जयमल सिंह ने बताया कि सोमवार तक का समय महकमे को दिया गया है अगर सोमवार तक स्वीकृत ट्रांसफार्मर नही आता है तो सारे फीडरों को बंद कर सड़क जाम किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post