तिकुनियां, खीरी।
ग्राम पंचायत बरसोला कला निवासी कुलदीप ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया है कि उनकी पल्सर काले रंग की बाइक पड़ोस के गांव स्थित सूरतनगर निवासी कुलविंदर सिंह ने खेत से पानी पीने गांव जाने के बहाने बाइक मांगी इसके बाद बाइक लेकर के वापस नहीं आया जिसके चलते शंका व्याप्त हो गई।
पीड़ित ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने बताया पता लगाया जा रहा है।
बरसोला कला निवासी कुलदीप ने बताया कि गांव से तीन किलोमीटर दूरी पर उनके खेत है खेत में घास लेने बाइक से गया था, इस बीच वहीं पर ग्राम सूरतनगर निवासी कुलविंदर सिंह आ गया और अधिक तेज प्यास लगी होने के चलते कहा कि बाइक दे दो, पानी पीकर वापस आ रहा हूं। कुलदीप ने दया भाव दिखाते हुए अपनी पल्सर बाइक कुलविंदर सिंह को पानी पीने के लिए जाने को दे दी और वापस आने का इंतजार करते रहे। लेकिन दो घंटे तक कुलविंदर सिंह वापस नहीं आया तब पीड़ित ने कोतवाली तिकुनिया में प्रार्थना पत्र देकर अपनी बाइक चोरी होने की नामजद शिकायत की है। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि जांच कर पता लगाया जा रहा है।
Post a Comment