Top News

भाजपा नेता राजेश्वर सिंह की पहल पर डीएम ने किया बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

बाढ़ का जायजा लेते डीएम के साथ राजा राजेश्वर सिंह
निघासन-खीरी। संभावित बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने निघासन क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भाजपा नेता एवं झंडी स्टेट के राजा राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर किया गया।
जिलाधिकारी ने ठाकुरपुरवा रपटा पुल क्षेत्र में चल रहे सिल्ट सफाई कार्य तथा लालपुर-तमोलीनपुरवा बांध की मरम्मत का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के संवेदनशील बिंदुओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए बाढ़ सुरक्षा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व आवश्यक कार्य पूरे होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बाढ़ से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों द्वारा रपटा पुल के स्थान पर स्थायी पुल निर्माण की मांग भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजीव निगम, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र भदौरिया सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post