सिंगाही-खीरी। पुलिस की ओर से धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे के अनुसार उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को दलराजपुर तिराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजय कुमार पुत्र भोलेलाल निवासी ग्राम खेरटिया, थाना तिकुनिया, जनपद खीरी (उम्र लगभग 36 वर्ष) तथा शिवप्रसाद गौतम पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी ग्राम प्रेमनगर मजरा मझरा पूरब, थाना पड़ुआ, जनपद खीरी (उम्र लगभग 49 वर्ष) जिसको एक प्राथमिक विद्यालय का सरकारी टीचर बताया जाता है।शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिंगाही में दर्ज मु.अ.सं. 0114/2026 के तहत धारा 352, 351(3) बीएनएस तथा 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम दर्ज है जिसमें फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Post a Comment