Top News

तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस15 दिनों में तीसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद, महिला पर हमले का भी था आरोप

पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ
निघासन (खीरी)। उत्तर निघासन वन रेंज क्षेत्र के भुलनपुर गांव के पास मंगलवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से तेंदुआ भुलनपुर गांव और आसपास के खेतों में लगातार देखा जा रहा था। इसके चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाया था, जिसमें चारे के रूप में एक बकरी बांधी गई थी। बकरी का शिकार करने के प्रयास में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
वन विभाग की टीम ने पकड़े गए तेंदुए को रेंज कार्यालय पहुंचा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से खेतों में काम करने और आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों में यह तीसरा तेंदुआ है जो पिंजरे में कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी तेंदुए पर एक महिला पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाने का भी आरोप है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई के बाद तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post