तिकुनियां-खीरी।
ग्राम पंचायत कोल्होरी के युवक अजय कश्यप की मार्ग दुर्घटना में मौत हो जाने पर भीरा पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को शव गांव में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया और हंगामा काटा। परिजन युवक की मौत को लेकर न्यायिक जांच कराए जाने की मांग कर रहे थे। परिजनों की अजय की मौत पर संदेह है सूचना पर सीओ निघासन शिवम कुमार कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी कविता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और परिजनों को समझा बुझाकर दाह संस्कार करा दिया है।
मंगलवार को ग्राम कोल्होरी निवासी अजय 21 ग्राम चिम्मनटांडा निवासी मनप्रीत सिंह,गंगानगर निवासी विक्रम सिंह को भाड़े पर अपनी गाड़ी बुक कर सोमवार को रुद्रपुर जा रहे थे रात साढ़े आठ बजे मनप्रीत के घर गंगानगर से उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली जिस पर मनप्रीत पूरनपुर तक पहुंच चुके थे सूचना पर वापस आ रहे थे इसी बीच मैलानी भीरा जंगल के बीच गाड़ी ड्राइवर अजय की साइड में पलट गई जिसके चलते अजय की मृत्यु हो गई। गाड़ी में बैठे मनप्रीत और विक्रम सिंह बच गए।
मनप्रीत सिंह ने भीरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मंगलवार को सुबह अजय के शव को तिकुनिया कोतवाली स्थित गांव कोल्होरी पहुंचने पर परिजनों ने युवक की मौत पर संदेह किया और न्यायिक जांच की मांग करने लगे फिलहाल पुलिस ने समझा बुझाकर युवक की पत्नी कविता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को अंतिम संस्कार करा दिया है।
Post a Comment