सिंगाही-खीरी। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान भंडारों के साथ श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को ठंडे पानी और शर्बत का वितरण किया गया।
बस स्टैंड पर व्यापारी अर्जुन अग्रवाल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। दिनभर चले इस भंडारे में भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने पूड़ी सब्जी ग्रहण किया। इस दौरान गौतम ठठेर और विकास अग्रवाल सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
वहीं, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन,राजन पांडेय और रविकांत जायसवाल ऋषभ जैन की दुकान के सामने भीषण गर्मी में राहगीरों को मीठा शर्बत वितरित किया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
युवा व्यापारी सागर गुप्ता ने भी अपनी दुकान के सामने हलवा प्रसाद का वितरण किया।
पचपेड़वा मंदिर पर वाल्मीकि समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, उत्तम मिश्र समेत कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Post a Comment