निघासन (खीरी)। उत्तर निघासन वन रेंज क्षेत्र की मुर्तिहा ग्राम पंचायत स्थित बीर बाबा स्थान के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि रेंज क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों और उनसे हुई जनहानि की घटनाओं के बाद वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। इनमें से एक पिंजरा मुर्तिहा ग्राम पंचायत के बीर बाबा स्थान के पास लगाया गया था। पिंजरे में चारे के रूप में एक बकरी बांधी गई थी। रविवार, 21 जून 2026 की सुबह करीब पांच बजे एक तेंदुआ बकरी के लालच में पिंजरे के भीतर प्रवेश कर गया और कैद हो गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई। वहां उसके चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
Post a Comment