तिकुनियां-खीरी। महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर शनिवार से शुरू हुई तिकुनियां प्रीमियर लीग में दो मैच खेले गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने किया।
आल इंडियन प्रेस जनर्लिस्ट एसोसिएशन की तिकुनियां इकाई ने तिकुनियां प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया है जिसमे 16 टीमें भाग ले रही है। शनिवार को पहला मैच बम्हनपुर इलेवन व दर्शन इलेवन के बीच हुआ। बम्हनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दर्शन इलेवन 62 रन ही बना सकी। इस मैच में कबीर को मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच राज इलेवन व सरफराज इलेवन के मध्य खेला गया। सरफराज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करते हुए राज इलेवन को सात विकेट लेकर 67 रन पर रोक दिया। सरफराज इलेवन ने दो विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। निहाल वर्मा ने नाबाद 27,अंकित ने 18 और कप्तान सरफराज ने 15 रन नाबाद बनाए। रंजीत को मैन आफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि ऐसे आयोजन से छुपी प्रतिभा निखर कर आती है, और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
इस दौरान सत्य नारायण अग्रवाल,रोहताश अग्रवाल, लखविंदर सिंह, आकास गर्ग,मनोज जिंदल,दिनेश कुंछल,सागर अग्रवाल,अशोक निषाद,कुलदीप शर्मा,मनोज निषाद,शीतल जैन,अमित गुप्ता,अतीकुर्रहमान,अतीक शेख,अशोक जैन सहित ऐपजा की टीम मौजूद रही।
Post a Comment