Top News

मछरेटा सीतापुर बनी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि
सिंगाही-खीरी। कस्बे के रामलीला मैदान पर पहली बार खेले गए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच सेमीफाइनल और दूसरा फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मछरेटा सीतापुर की टीम चैंपियन रही।
 मुख्य अतिथि मोहम्मद क़य्यूम का शल्यार्पण कर स्वागत करते टूर्नामेंट के अध्यक्ष राहुल गुप्ता
कस्बे के युवाओं ने पहली बार जनरेटर से लाइट का प्रबंध कर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया। बारिश के कारण दस दिन से अधिक चले मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को पहले मैच के दौरान बारिश के कारण स्थगित हुआ सेमीफाइनल मैच मिहींपुरवा बहराइच व मछरेटा सीतापुर के बीच खेला गया। खेल की शुरुआत में बैटिंग करने उतरी मिहींपुरवा की टीम ने निर्धारित दस ओवर में नौ विकेट गंवाकर 63 रन बनाए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी मछरेटा सीतापुर की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर ही 64 रन बनाकर मैच जीत लिया और फाइनल में पहुंच गई।
फाइनल मुकाबला मछरेटा सीतापुर व पहले सेमीफाइनल की विजेता काक्रोच इलेवन के बीच खेला गया। मैच के दौरान टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने मैदान में पहुंची मछरेटा सीतापुर की टीम ने निर्धारित दस ओवर के मैच में पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी काक्रोच इलेवन को मछरेटा की शानदार बॉलिंग और फील्डिंग के चलते सारे विकेट गंवाने पड़े और वह दस विकेट गंवाकर केवल 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह मछरेटा की टीम चैंपियन बन गई।
 थानाध्यक्ष दिलीप कुमार चौबे का स्वागत करते कमेटी के अध्यक्ष राहुल गुप्ता
टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही विजेता टीम को पचास हजार और उपविजेता टीम को पच्चीस हजार रुपये की नगद धनराशि प्रदान की गई। अध्यक्ष राहुल गुप्ता के अनुसार मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मछरेटा के खिलाड़ी रमन को प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, परमजीत सिंह, डॉ. एन. यू. खान, रोहित गुप्ता, अंपायर रविकांत जायसवाल, उमेश सैनी, रवी गुप्ता, जावेद, श्याम सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग और हजारों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post