Top News

जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने 8 वर्षीय मासूम बच्चे की गला रेत कर की हत्या


    मृतक रवि का फ़ाइल फोटो
लखीमपुर खीरी में निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारा नगर गांव में बीती रात जमीन विवाद को लेकर चाचा ने 08 साल के मासूम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर  बच्चे के साथ सो रही उसकी मां की गर्दन पर चाकू से हमला कर फरार हो गए।
रोते बिलखते परिजन
परिजन घायल मां बेटे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे।रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया वहीं मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले में घायल मां ज्ञानवती ने बताया कि उसके पति रामप्रसाद का दिमागी संतुलन सही नहीं रहता ह। वह किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती है। गुरुवार शाम वह अपने 08 वर्षीय इकलौते बेटे रवि के साथ छप्पर वाले घर में तख्त के ऊपर सो रही थी। उनके पड़ोस में उनकी सास जयश्री लेटी थी। रात करीब 1.45 बजे उसे कुछ आहट हुई तो उसने उठकर टॉर्च लगाकर देखा तो कोई नहीं था। उसके बाद वह फिर से सोने लगी। इसी बीच उसके पति के चचेरे भाई सियाराम और हरेराम उसकी मच्छर दानी के पास आए और सियाराम ने उसको दबोच लिया। हरेराम ने उसके बेटे रवि की गर्दन पर चाकू रख गला रेत दिया। हमलावर ज्ञानदेवी के गर्दन और दांए हाथ पर चाकू से ज्ञान देवी को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। 
परिजन मां बेटे को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में झंडी से पहले रवि की मौत हो गई।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। परिवारिक लोगों के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post