निघासन-खीरी। जनपद खीरी में अपराध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक बाल अपचारी को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जे बी सिंह गौरीफंटा के नेतृत्व में दिनांक 02 मई 2026 को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम बनगवां बाजार के पास चेकिंग कर रही थी, तभी जंगल के रास्ते नेपाल की ओर जाते एक संदिग्ध किशोर को रोका गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 4.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान नवीन माझी (उम्र करीब 17 वर्ष), पुत्र महादेव माझी, निवासी के.आई. सिंह गांव, पालिका-2, जिला डोटी (नेपाल) के रूप में हुई।
इस संबंध में थाना गौरीफंटा पर मुकदमा संख्या 13/26 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने बाल अपचारी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। गौरीफंटा प्रभारी निरीक्षक जे बी सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
Post a Comment