निघासन-खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के कुसाही बाजार में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निबौरिया चौराहे निवासी बहारअली (34) और मोतीपुर निवासी अवधराम अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बेलरायां के कुसाही बाजार में दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवारों के साथ अवधराम की बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बहारअली को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment