Top News

अनियंत्रित कार पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

                 खाई में गिरी कार
सिंगाही-खीरी। थाना क्षेत्र में बेलरायां–पनवारी स्टेट हाईवे पर सिद्ध बाबा के पास एक मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी अहमद जफर किदवई, जो मूलतः तिकोनिया के रहने वाले हैं, सोमवार सुबह अपनी स्विफ्ट कार से तिकोनिया से सिंगाही जा रहे थे।मोतीपुर से आगे बढ़ते ही सिद्ध बाबा के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को गंभीर चोटें आईं।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल को निघासन सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खाई से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिलीप चौबे ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post