बेलराया - खीरी। नॉर्थ खीरी की इस रेंज में तेंदुए के हमलों में हुई तीन मौतों के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों के सहयोग से वन कर्मी गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
अभियान के तहत लोगों को तेंदुए और बाघ के हमलों से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों को समूह में चलने, जंगल के किनारे मवेशी न चराने और रात के समय खेतों पर रुकने पर टॉर्च साथ रखने व मचान पर रुकने की सलाह दी जा रही है।
वन विभाग की टीम ग्राम पंचायत मझरा पूरब, बड़ा बरसोली, खमरिया और मोतीपुर में बैठक कर लोगों को सतर्क कर चुकी है।
Post a Comment