Top News

लखीमपुर पुलिस की मॉक ड्रिल में दिखी मुस्तैदी, हवाई फायरिंग के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास

   पुलिस लाइन में आयोजित हुई माकड्रिल
लखीमपुर खीरी। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस रिहर्सल में पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास कर अपनी तत्परता का प्रदर्शन किया।
अभ्यास के दौरान जवानों को तनावपूर्ण और उपद्रव की परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस टीमों ने रबर बुलेट और हवाई फायरिंग का प्रदर्शन करते हुए भीड़ नियंत्रण की विभिन्न रणनीतियों को व्यवहारिक रूप से समझाया। साथ ही घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने का अभ्यास भी कराया गया।
मॉक ड्रिल में दंगा नियंत्रण से जुड़े उपकरणों और सुरक्षा संसाधनों का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिए कि किसी भी संवेदनशील स्थिति में संयम, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखते हुए कार्रवाई करें, जिससे आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास समय-समय पर कराए जाते हैं, ताकि पुलिस बल हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post