समन्वय बैठक में भाग लेते अधिकारी
पलिया कलां-खीरी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीमा स्तम्भों के पास हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर पलिया में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अध्यक्षता में पलिया स्थित सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें दोनों देशों के सर्वे विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में सीमा स्तम्भों के रखरखाव, क्षतिग्रस्त पिलरों की मरम्मत, गुम हुए सीमा स्तम्भों का पुनः सर्वे तथा सीमा क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने दो सीमा स्तम्भों के बीच हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए एलाइनमेंट कार्य कराने और सीमा क्षेत्र में रह रहे लोगों के भूमि व नागरिकता संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने पर भी सहमति जताई।
भारत की ओर से डी.एन. पाठक, डायरेक्टर सर्वे ऑफ इंडिया, आदर्श राय, आत्रेय ज्ञान, अमित मौर्या, प्रदीप कुमार आर्या, मुकेश कुमार समेत कई सर्वे अधिकारी मौजूद रहे। वहीं एसएसबी की ओर से 39वीं वाहिनी पलिया के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, 49वीं वाहिनी पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी माधब चन्द्र घोष तथा उप कमांडेंट विजयेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नेपाल की ओर से डिप्टी डायरेक्टर जनरल सुशील दंगल, चीफ सर्वे ऑफिसर रमेश गवाली, ज्ञानेंद्र कुमार विष्ट, सर्वे ऑफिसर सुमन श्रेष्ठ सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र
Post a Comment