Top News

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पलिया तहसील का किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

पलिया कलां-खीरी। शुक्रवार को खीरी के नवागत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पलिया तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पलिया क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी तहसीलदार कोर्ट भी पहुंचे, जहां उन्होंने अभिलेखों की जांच कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार को राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण करने और अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
पलिया में प्रथम आगमन पर अधिवक्ता अमित महाजन ने जिलाधिकारी को गणेश प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद

Post a Comment

Previous Post Next Post