Top News

नौनिया बीट जंगल में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप, आपसी संघर्ष की आशंका

सिंगाही-खीरी। उत्तर खीरी वन प्रभाग की मझगई रेंज अंतर्गत नौनिया बीट महेंद्रनगर के जंगल में एक वयस्क बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी अंकित सिह व रेंज स्टाफ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वन विभाग ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया।
प्रारंभिक निरीक्षण में बाघिन की मौत आपसी संघर्ष के चलते होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर अन्य बाघ के पगमार्क मिले हैं, वहीं बाघिन के नाखूनों में किसी अन्य जंगली जीव के बाल भी फंसे पाए गए। शरीर पर नाखूनों और कैनाइन दांतों के गहरे निशान भी मिले हैं, जिससे संघर्ष की पुष्टि होती है।
                  मृत बाघिन
वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी है और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के मानकों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही हो सकेगी। साथ ही मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

सोर्स - वन विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति।

Post a Comment

Previous Post Next Post