Top News

गन्ना सर्वे का कार्य शुरू, जीपीएस तकनीक से हो रही खेतों की पैमाइश

गन्ने का सर्वे कर किसानों स्लिप देते गन्ना पर्यवेक्षक
सिंगाही-खीरी। सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां की ओर से गन्ना सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक खेतों पर पहुंचकर उनकी पैमाइश कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के गन्ना उत्पादन का सटीक आंकलन किया जा सके।
सिंगाही परिक्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक सी.पी सिंह ने बताया कि सर्वे की शुरुआत ग्राम पंचायत भेड़ौरा के चिरकुआ गांव से पश्चिम-दक्षिण दिशा में, सुहेली नदी की सीमा से की गई है। यह सर्वे खैरीगढ़ रोड की ओर बढ़ते हुए भेड़ौरा तक किया जाएगा, इसके बाद बेला हार क्षेत्र में सर्वे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह पूरा सर्वे आधुनिक जीपीएस तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे खेतों की सटीक माप और आंकड़े दर्ज किए जा सकें। सर्वे के दौरान पेड़ी का सत्यापन किया जा रहा है और खेतों में बोए गए पौधा गन्ने की प्रजातियों का भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
साथ ही जिन किसानों ने रिजेक्ट वैरायटी का गन्ना बोया है, उनकी वही वैरायटी रिकॉर्ड में दर्ज की जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post