सिंगाही-खीरी।
सिंगाही-बेलरायां स्टेट हाईवे पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कस्बे के खैरिगढ़ तिराहे के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। कार में सवार पांच लोगों में से तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सहिजना गांव से तिलक चढ़ाकर लौट रहे कार सवार अपने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क पर पलटकर चारों पहियों के बल ऊपर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी सवारों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान अविरल मिश्रा पुत्र सर्वन कुमार मिश्रा, संजय पुत्र मुक्ता प्रसाद, दीपक पुत्र रामसागर, दिलीप पुत्र देवकीनंदन और जीतू पुत्र रंजीत (सभी निवासी थाना पढ़ुआ क्षेत्र) के रूप में हुई है। इनमें दीपक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को हल्की चोटें बताई जा रही हैं।
उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Post a Comment